फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.25 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अलेवा में ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर मनदीप से 14.25 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने मोहाली के दंपती समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित अलेवा निवासी मनदीप ने शिकायत में बताया कि चोचड़ा गांव के बलिंद्र, उसकी पत्नी, बलिंद्र के भाई राजेंद्र, नरेश कुमार और मोहाली निवासी सिमरनजीत सिंह व उनकी पत्नी ने मिलकर यह ठगी की। इन लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई ओवरसीज नाम से विदेश भेजने का सेंटर चलाया हुआ था। इनका एक दफ्तर कैथल में है।
साल 2021 में मनदीप का संपर्क आरोपियों से हुआ था। उस समय ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए उनसे 30 लाख रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में कुल 11 लाख 82 हजार 850 रुपये उनके खातों में जमा कर दिए। बाद में आरोपी लगातार पैसे वसूले रहे। 22 अगस्त 2025 तक आरोपियों ने उनसे 14 लाख 60 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

मनदीप को न ऑस्ट्रेलिया भेजा और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद पांच लाख रुपये के तीन चेक भर कर दे दिए। जब मनदीप ने चेक बैंक में लगाए गए तो खाते में पैसे नहीं मिले। इन लोगों के खिलाफ नौ अगस्त 2022 को असंध थाने में एक और एफआईआर दर्ज है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें