फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी की समस्या का समाधान करवाने के लिए व्यक्ति खा रहा दो साल से धक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पीने के पानी की समस्या के समाधान के लिए निडाना निवासी कर्ण सिंह पिछले दो वर्षों से जन स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासनिक कार्यालयों के धक्के खा रहा है लेकिन उसकी समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बावजूद भी कोरे आश्वासन के सिवाय कर्ण सिंह को कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कर्ण सिंह ने बताया कि उनके गांव में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है लेकिन उसके मकान तक विभाग ने पाइप लाइन नहीं बिछाई। इसके चलते उसने वर्ष 2016 में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी शिकायत दी और मकान तक पाइप लाइन दबवाने की गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। उसने 30 मई 2017 को सीएम विंडो पर शिकायत दी। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने उसे जवाब भेजा कि उसके मकान तक पाइप लाइन डालने के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया है और दो माह में उसकी समस्या का समाधान हो जाएगा। कर्ण सिंह ने बताया कि विभाग की तरफ से जवाब मिलने के बाद वह आश्वस्त हो गया लेकिन आश्वासन मिलने के एक साल बाद भी जब उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसने फिर से सीएम विंडो पर इसकी शिकायत दी। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद विभाग के अधिकारियों ने 15 दिन में पाइप लाइन बिछाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद आज तक उसकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कर्ण सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से जल्द उसकी समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जल्द होगा पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू
विभाग ने इसके लिए एस्टीमेट भेज दिया है। एस्टीमेट पास होते ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
-सतीश देशवाल, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें