फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

104 भू-मालिकों को दिया जाएगा मुआवजा

Fri, 08 Jan 2016 12:00 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 पांडू पिंडारा गांव में निर्माणाधीन नए बस स्टैंड के लिए अधिग्रहित जमीन के लिए अवार्ड बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुनाया गया। कुल 104 भू-मालिकों को 12 करोड़, 33 लाख, 36 हजार 493 रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

करीब 12 एकड़ जमीन पर बनने वाले नए बस स्टैंड की परियोजना करीब दो साल से लंबित पड़ी थी। हालांकि इसकी प्रक्रिया चल रही थी, लेकिन बस स्टैंड शहर के अंदर होने के कारण शहर को जाम से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


 डीसी एवं जिला कलेक्टर विनय सिंह ने पांडू पिंडारा गांव के इंद्र सिंह को 99 लाख रुपये की अवार्ड राशि की कागजी कार्रवाई कर उसे अवार्ड राशि के कागज दिए। डीसी के साथ भूमि अधिग्रहण कलेक्टर एवं जिला राजस्व अधिकारी मोहिंद्र सिंह बिश्रोई साथ रहे।

 जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि जमीन का अवार्ड घोषित कर दिया गया है और अवार्ड की राशि किसानों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। अवार्ड के रूप में अब तक 12 करोड़ 27 लाख 70 हजार 171 रुपये प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन


जमीन का कलेक्टर रेट 45 लाख रुपये प्रति एकड़ है। इस राशि पर सोलिटियम लगने के बाद यह प्रति एकड़ एक करोड़ तीन लाख चार हजार 877 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अवार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें