फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब परीक्षा परिणाम पर सुनाई खरी-खरी

Thu, 07 Jan 2016 11:58 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक एएस मान ने बृहस्पतिवार को हिसार व अंबाला मंडल के तहत आने वाले दस जिलों के शिक्षा अधिकारियों की मीटिंग ली।

 डीआरडीए हॉल में हुई मीटिंग में अतिरिक्त निदेशक एएस मान ने शिक्षा अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। खराब परीक्षा परिणाम पर भड़के अतिरिक्त निदेशक ने पानी के गिलास की ओर इशारा करते हुए यह तक कह दिया कि इसमें डूब मरो’
गौरतलब है कि इस बार सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम बहुत ही खराब रहा है। इसको सुधारने के लिए शिक्षा विभाग खास रणनीति बना रहा है।

इसी कड़ी में अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों की मीटिंग ली है। दिन भर चली मीटिंग में अतिरिक्त निदेशक ने शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कई विकल्पों पर चर्चा की। अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को साफ किया कि किसी भी सूरत में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए कि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम आशा अनुरूप नहीं आ रहा है। उनका समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट मुख्यालय भेजते रहें, ताकि ऐसे स्कूलों पर नजर बनाई रखी जा सके।

मांगा सैलरी का हिसाब
खराब परीक्षा परिणाम पर अतिरिक्त निदेशक ने अधिकारियों को हड़काते हुए कहा कि डेढ़-डेढ़ लाख रुपये सैलरी लेते हो और परीक्षा परिणाम इतना खराब आ रहा है।

कर्मचारियों को निकाला बाहर
अतिरिक्त शिक्षा निदेशक एएस मान ने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाने से पहले सभी कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को बाहर निकाल दिया। मीटिंग में सिर्फ डीईओ, बीईओ, डीईईओ, डिप्टी डीईओ और अन्य अधिकारी ही मौजूद रहे।

अधिकारियों ने रोया दुखड़ा
मीटिंग के दौरान डीईओ ने कहा कि प्रिंसिपल उनकी बात नहीं मानते। इस पर अतिरिक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि किस बात के अधिकारी हो। जो कर्मचारी ऐसा करता है उसकी रिपोर्ट उन्हें भेजी जाए।

देरी से पहुंचे डीईओ
मीटिंग के लिए एक जिले डीईओ देरी से पहुंचे। इस पर अतिरिक्त शिक्षा निदेशक एएस मान ने उन्हें हड़काते हुए मीटिंग से बाहर भेज दिया। हालांकि वे अधिकारी चाय ब्रेक के बाद मीटिंग में चले गए।

निदेशक को करें रिपोर्ट
मीटिंग के दौरान अतिरिक्त निदेशक ने पांच प्रतिशत से भी कम परीक्षा परिणाम वाले स्कूल मुखिया स्कूल शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट करेंगे। गौरतलब है कि कई स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम शून्य रहा है।

नहीं होगी स्टाफ की कमी
अतिरिक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि स्कूलों में अध्यापकों की कमी के कारण बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर नहीं पड़े इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी बेहतरीन रिकार्ड रखने वाले सेवानिवृत्त अध्यापकों की सूची तैयार कर मुख्यालय भिजवा दें, ताकि उन्हें दोबारा स्कूलों में नियुक्ति दी जा सके।
विज्ञापन


बनाई है रणनीति
शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए रणनीति बनाई गई है। उसी पर चर्चा के लिए मीटिंग हुई है। कुछ अधिकारियों से डांट-डपट भी हुई है। जो लोग देरी से आए, उन्हें डांट के बाद मीटिंग में शामिल कर लिया गया।
एएस मान, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें