फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के नाम पर विपक्ष युवाओं को कर रहा गुमराह : संतपाल राघव

विज्ञापन
अग्निपथ के प्रति जागरूकता लाने के लिए हुए कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ। भारतीय जनता पार्टी के नेता कर्नल संतपाल राघव ने कहा कि अग्निपथ योजना को युवाओं के हित में लाया गया है। युवाओं के लिए इससे बेहतर कोई योजना न तो पहले आई थी और न ही भविष्य में आएगी। इसलिए युवाओं को भ्रमित होने की बजाय अग्निवीर बनकर देश की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

राघव शुक्रवार एक मंडप में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
अग्निपथ योजना का लाभ बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शहर के एक मंडप में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूद कार्यकर्ताओं को अग्निपथ योजना के लाभ के बारे में विस्तार से बताया और पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से अनुरोध किया कि वे जनसंपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को योजना के लाभ के बारे में बताएं ताकि विपक्ष के लोग युवाओं को गुमराह न कर सकें। इस मौके पर कर्नल संतपाल राघव ने कहा कि नौजवानों को सशक्त शक्तिशाली और उनका भविष्य बनाने के लिए ही केंद्र की मोदी सरकार अग्निपथ योजना को लेकर आई है। जिस देश का युवा कमजोर होगा वह देश कभी शक्तिशाली नहीं हो सकता। उन्होंने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि देश के नौजवान विपक्ष की बातों में ना आएं, क्योंकि वह भ्रम फैलाकर सिर्फ सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं।
रिटायर्ड कमांडर योगेश चौहान, लेफ्टिनेंट धर्म प्रकाश, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नवनिर्वाचित चेयरपर्सन सरोज रमेश राठी, जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी और पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कहा कि अग्निवीर योजना से युवाओं को लाभ मिलेगा और युवा नशे से दूर रहेंगे। युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा की गई घोषणा की भी सराहना की कि राज्य सरकार सशस्त्र बलों से 4 साल की सेवा के बाद सेवामुक्त होने के बाद सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें