झज्जर। मानूसन की बारिश का दौर दूसरे दिन भी जारी रहा और झमाझम बारिश हुई। दिन भर रुक रुक कर ये दौर चलता रहा। शहर में 24 घंटे में 146 एमएम बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश से शहर की सड़कें , गली मोहल्ले और चौराहों पर जलभराव हो गया और आवागमन बाधित रहा। नाले ओवरफ्लो होने से नालों का दूषित पानी सड़कों पर आने से गंदगी का बुरा हाल रहा। जलभराव का असर बाजार और व्यापार पर भी हुआ है। ग्राहक न होने से बिक्री भी प्रभावित हुई है। प्रशासन और विभागीय अधिकारी जलनिकासी की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
शहर के आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, छिकारा चौक, सिलानी गेट, छारा चुंगी, महाराजा अग्रसेन चौक, कुलदीप चौक, नई अनाज मंडी, सब्जी मंडी परिसर में बारिश के पानी से लबालब भर गए। , दुकानदारों ने बताया कि बारिश के पानी को निकालने के लिए अब तक जो भी प्रंबध किए गए हैं बारिश के पानी से निपटने के लिए नाकाफी हैं। सीवरेज का पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों, कॉलोनियों में सड़काें आ गया। इससे दुर्गंध से बुरा हाल है। नाक पर रूमाल रखकर निकलना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन और विभागीय अधिकारी मानसून आने से पहले ही जलभराव से निबटने के ठोस प्रयास करते तो ये नौबत नहीं आती। वही वजह रही कि मौसम की दूसरी बारिश ने प्रशासन के इंतजामों की पोल दी है।
वीरवार को आई बारिश के दौरान डीसी व एसपी के शहर के दौरा करने के बाद दिए गए निर्देशों का असर कुछ खास दिखाई नहीं दिया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति व कीचड़ जमाव के हालात बद से बदतर बने हुए दिखाई दिए। नगर परिषद के इंतजाम नाकाफी से नजर आए।
नगर परिषद ने शहर में हुए जलभराव से निबटने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों पर करीब 35 कर्मचारियों और पांच दरोगाओं सहित कुल 40 कर्मियों की टीम लगाई है। जो सीवर के मेनहोल और नाली के जाल के नीचे प्लास्टिक की थैली और अन्य कचरे को साफ करने कार्य कर रही है। शहर में जलभराव न हो इसके लिए कच्चा बेरी रोड़ पर स्थित वार्ड नबंर एक के साथ लगते मजार पर मोटर लगाई गई है जोकि बारिश के गंदे पानी को बड़े नाले में डालने का काम कर रही है।
चारों डिस्पोजल खोल दिए
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अंभियता अश्विनी सांगवान ने बताया कि शहर में जलभराव न हो इसके लिए चारों डिस्पोजल को खोल दिया गया है। विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने बारिश से ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जलनिकासी व्यवस्था की जा रही है।
रेवाड़ी रोड पर स्लैब बना मुसीबत
शहर के रेवाड़ी रोड नाले पर लोकनिर्माण विभाग की ओर से नाले पर लगाई गई एक स्लैब परेशानी कर रही है क्योंकि स्लैब काफी बड़ी होने के कारण बारिश का पानी रेवाड़ी पर स्थित ड्रेन में नही जा पा रहा है। विभाग के अधिकारियों को इस स्लैब का हटाने के बाद ही पानी की निकासी सामान्य ढंग से होगी।
जलभराव की सूचना के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
क्षेत्र का नाम मोबाइल नंबर
अग्रसेन चौक से छारा चुंगी, कुलदीप खड्डी चौक 79 8842 2247
बीकानेर, छिकारा चौक, बर्फ खाना, तलाव रोड 9728184994
धौड़ चौक, भगत सिंह चौक 8607579929
सिलानी गेट, कच्चा बाबरा और रेवाड़ी रोड 8950504699
सफाई निरीक्षक (पूरा शहर) 7988881943
वर्जन
नगर परिषद की ओर से शहर के विभिन्न चौक-चौराहो पर करीब 35 कर्मचारी और पांच दरोगा लगा दिए हैं। मोटर आदि सभी व्यवस्थाओं के माध्यम से जलनिकासी की जा रही है। सभी अधिकारी भी इसे प्राथमिकता से लेकर समधान को लगे हैं।
शशिकांत, एमई, नगर परिषद