बेरी। जहाजगढ़-छुछकवास रोड नजदीक बराणी मोड पर स्थित ढाबे पर बैठे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। एमपी माजरा निवासी सोमबीर उर्फ बिट्टू ने पुलिस में शिकायत दी है कि 24 जनवरी की रात को वह अपने ढाबा पर था। तो उसी समय उसके पास चार आदमी आए, उनमें से एक ने कहा कि बिट्टु कौन है। मैंने कहा मैं ही हूं, बताओ क्या बात है। इतना कहते ही उन चारों ने अपने हाथों में लिए हुए डंडों से उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद चारों लड़के दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चले गए और जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि मारपीट करने वालों में रिटौली निवासी मोहित भी था। पुलिस ने मोहित को नामजद कर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद
मंदिर से बैटरी चोरी, दो पर केस दर्ज
बेरी। गोच्छी निवासी सुखबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने अपने खेत में लकडिया रोड पर बाबा पृथ्वी दास का मंदिर बना रखा है, जिसमें दो कमरे, एक रसोई, एक हाल बने हुए हैं। 23 जनवरी को वह अपने निजी काम से मंदिर से गांव वाले घर चला गया था। 24 जनवरी को वापस आया तो बैटरी चोरी हुई मिली। उसे पता चला है कि मंदिर के साथ रसोई में से दोनों बैट्रियों को सतीश निवासी गोच्छी व सोनू निवासी पलड़ा सतीश के मोटरसाईकिल पर रात के समय रसोई में घुसकर चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने सतीश व सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
-