झज्जर। रोहतक झज्जर रोड फैक्ट्री के सामने ट्रैक्टर ने सड़क पर खड़ी महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गई। घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दुजाना निवासी महाबीर ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी पत्नी कमलेश मिट्टी बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में कार्य करती थी। वह शुक्रवार को अपनी पत्नी को साइकिल पर बैठाकर फैक्ट्री में छोडने के लिए अपने घर गाव दुजाना से चला और रोहतक झज्जर रोड फैक्ट्री के सामने पहुंचकर उसने अपनी पत्नी को सड़क किनारे उतार दिया था। वहां पहले से ही चार-पांच महिलाएं खड़ी थी। इसी दौरान झज्जर की तरफ से लापरवाही से ट्रैक्टर चालक आया और महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे उसकी पत्नी कमलेश की मौत हो गई जबकि अन्य महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।