फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की हत्या के आरोप में भाभी गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनपार के शास्त्री नगर में प्रॉपर्टी विवाद में अमित नामक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या की वारदात में नामजद की गई हत्यारोपी अशोक की पत्नी मीनाक्षी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआइटी इंचार्ज निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को लाइनपार क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि ऋषिपाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रापर्टी व पारिवारिक विवाद में उसके भतीजे अशोक ने अपने छोटे भाई अमित की सोते समय तेजधार हथियारों से वार कर दिया था।
विज्ञापन


इसमें उसकी पत्नी सहयोग कर रही थी। जब अमित की मां शोर सुनकर छत पर गई तो उसके पहुंचने से पहले वे वहां से भाग निकले।

आरोप है कि अशोक की पत्नी अपने पिता के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गई थी। इस वारदात में छोटे भाई की हत्या करने के आरोप में उसके बड़े भाई अशोक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि अब उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। दो दिन पहले मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर फरार आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की थी।

साथ में पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाते हुए हंगामा किया था। उन्होंने दो दिन में हत्यारोपी की पत्नी व उसके ससुर को भी पकड़ने के लिए चेताया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें