फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगाया फंदा

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गांव गोच्छी में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने रोहतक निवासी उसके पिता के बयान दर्ज कर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पिता कपूर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि सुसराल पक्ष की तरफ से उसकी बेटी को बार-बार दहेज को लेेकर तंग किया जाता था जिसके आधार पर मृतका के पति, सास, देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कपूर सिंह ने आरोप है कि उसने अपनी लड़की कोमल की शादी वर्ष 2015 में गोच्छी निवासी नरेश पुत्र रामकुमार के साथ की थी। आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को सुसराल वाले दहेज के लिए तंग करते थे। मृतक महिला को एक चार साल व एक दो साल का लड़का है।
पति, सास, देवर के तानों से उठाया कदम
मृतका के पिता कपूर ने पुलिस को बताया कि जब लड़की की शादी उसके बाद से पति, सास, देवर दहेज लाने के लिए ताने मारते रहते थे। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर कोमल ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

गांव गोच्छी में एक महिला ने घर में फंदा लगाने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। मृतका के पिता कपूर के बयान दर्ज किए गए। मृतका के पति नरेश, सास बिमला व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। - सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें