पर्यावरण संरक्षण से ही वन्यजी रहेंगे सुरक्षित : डॉ जसमेर सिंह
वर्तमान में पर्यावरण के हालात से आने वाले समय में ऑक्सीजन और पेयजल नहीं मिलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कैंप के चौथे दिन रोहतक से तीन साइकिलिस्ट स्वयंसेवक पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय में पहुंचे।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश चोपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जाट कॉलेज रोहतक के मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. जसमेर सिंह व विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद दीपक छारा व मुकेश नानकवाल रहे। मंच संचालक सतीश रोहिल्ला व राजबीर देशवाल ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर डॉ. जसमेर सिंह व पर्यावरणविद दीपक छारा ने सयुंक्त रूप से बताया कि एक सर्वे के अनुसार हर साल करीब 16.7 लाख लोग प्रदूषण के कारण मरते हैं। आज पर्यावरण के जो हालात हैं उसको देखते हुए आने वाले समय में जीने के लिए ऑक्सीजन और पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा। पेयजल प्रदूषण रोकने के प्रयास करने होंगे। पर्यावरण हम सबका है, इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। पर्यावरण संरक्षण से ही वन्यजीवों का भविष्य सुरक्षित रहेगा। साहिल देशवाल ने स्कूल की तरफ से मुख्य वक्ता डॉ. जसमेर सिंह का धन्यवाद करते हुए आश्वस्त किया गया कि जीवनदायिनी नदियों और नहरों को प्रदूषित होने से रोकने के लिए रोहतक में चलाए जा रहे सुनो नहरों की पुकार मिशन से स्वयंसेवक जरूर प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर राजबीर देशवाल, सतीश रोहिल्ला, मुकेश चोपड़ा प्रोग्राम अफसर, संदीप जांगड़ा व पतंजलि स्वयंसेवक आदि उपस्थित रहे।