फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जुजत्सु सब जूनियर और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के विजेताओं का स्वागत

Thu, 04 Apr 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
खिलाड़ियों का स्वागत करते शहरवासी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई चार दिवसीय जुजत्सु सब जूनियर और जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बहादुरगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कोच पूनम चोपड़ा अर्जुन अवार्डी और मैनेजर निशु ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 मार्च से 2 अप्रैल तक हुई। इसमे बहादुरगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के सात खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी प्रेक्षा ने अंडर-10 के 36 किलोग्राम भार वर्ग में दोनों इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं पूरब ने एक में स्वर्ण और दूसरे में अंडर-10 के 36 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ी जयदेव ने अंडर -12 के 32 किलोग्राम वर्ग भार में स्वर्ण पदक जीता। अंश ने इसी वर्ग के 44 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ी कीर्ति ने अंडर-17 के 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य ने अंडर-12 के 32 किलोग्राम वर्ग भार में, सन्नी ने अंडर-16 के 44 किलोग्राम वर्ग भार में, राजेश ने अंडर-14 के 36 किलो वर्ग भार में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, सतवंती,दलेल सिंह, रामरती, अजनेश शौकीन, कार्तिक शौकीन, ऋतु शौकीन, वैशाली शौकीन, डॉ. हरबीर सिंह राठी, कोच विजय शंकर पांडेय एनआइएस, नेशनल कोच ममता शौकीन, कोच पूजा कामरा व राजेंद्र शर्मा, घनश्याम शर्मा, भूपेंद्र सिंह, विपिन और जन जागरण समिति के प्रधान राजकुमार अरोडा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें