फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की सोने की चेन व बाली ले उड़े शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में झज्जर रोड स्थित डाकखाने के सामने शातिर लोग एक महिला को बातों में उलझाकर सोने की चेन और बाली उतरवाकर ले गए। इस दौरान वे महिला के हाथों में नोटों के आकार के कागजों की गड्डी थमा गए। गड्डी के ऊपर 500 का नकली नोट लगा हुआ था। महिला ने थाना शहर में पुलिस में शिकायत देकर अपने आभूषण जल्द बरामद करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिद्धीपुर लोवा निवासी मनीषा अपनी बेटी के साथ घर का सामान खरीदने के लिए बहादुरगढ़ आई थी। वह डाकखाने के निकट पहुंची तो एक व्यक्ति आया और खाने के लिए कुछ मांगा। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां आ गया और कहने लगा कि बेटी इसके पास नोटों की गड्डी है इसको कुछ खिला दे, ये पैसे दे देगा। मनीषा का कहना है कि इसके बाद शातिरों ने उसको अपनी बातों में इस कदर उलझाया कि सोने की चेन व कानों की बाली उतरवा लिए। कुछ देर तक तो उसको यही पता नहीं चला कि उसके साथ हुआ क्या। जैसे ही उसने होश संभाला तो उसकी सोने की चेन व कानों के बाली गायब थे। आसपास के क्षेत्र में उन्होंने शातिरों को तलाश भी किया, मगर कुछ सुराग नहीं लगा। मनीषा के हाथों में कपड़े में बंधी एक कागज की गड्डी थी और उसके ऊपर 500 का नकली नोट लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें