फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की करतूत: थूक लगाकर सेब बेच रहा था मोहम्मद रजा, लोगों ने देखा तो जमकर पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 16 Oct 2024 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा में एक युवक थूक लगाकर सेब बेच रहा था। लोगों ने उसे ऐसा करते हुए पकड लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। युवक माफी मांगने लगा और कहा कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा।
विज्ञापन
थूक लगाकर सेब बेचने वाला युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में झज्जर में एक फल विक्रेता रेहड़ी वाला थूक लगाकर फल बेचता पकड़ा गया है। मार्केट के व्यापारियों की उसपर नजर पड़ी तो उन्होंने उसकी धुनाई कर दी। मामला झज्जर शहर के थाना के सामने का है। यहां एक मुस्लिम युवक रेहड़ी पर थूक लगाकर सेब बेचते पकड़ा है। 

विज्ञापन


इस घटना के दो दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में युवक व्यापारियों से ऐसा करने पर माफी मांग रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यापारी सेब पर थूक लगाने वाले युवक की पिटाई कर रहा है। हालांकि इस मामले की पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। मामला तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


दुकानदारों की माने तो सिटी थाने के सामने मुस्लिम युवक मोहम्मद रजा सेब बेच रहा था। मोहम्मद रजा सेब पर थूक लगा रहा था। आसपास के व्यापारियों ने उसे सेब पर थूक लगाते देख लिया। इस पर व्यापारियों ने उसे मौके पर पकड़ लिया। बाद में उसकी एक वीडियो भी बनाई गई, जिसमें वह व्यापारियों से ऐसा करने पर माफी मांग रहा है। इसके चलते उसे छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


 

इसके बाद एक और वीडियो भी बुधवार को वायरल हुई, जो 15 अक्तूबर शाम की बताई जा रही है। इसमें एक युवक मोहम्मद रजा की पिटाई कर रहा है। वीडियो में युवक भी कान पकड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सब्जी मंडी का है, जहां से युवक ने सेब खरीदे थे। हालांकि अमर उजाला इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें