बहादुरगढ़। वैश्य बीएड कॉलेज में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की दो दिवसीय इंटर कॉलेज जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एमडीयू के 11 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर वैश्य बीएड कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम रही और वैश्य आर्य कॉलेज रोहतक की टीम रनर अप रही। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नेकी राम कॉलेज रोहतक और रनर अप एसकेजे कॉलेज कलानौर की टीम रही।
प्रतियोगिता में मास्टर इवेंट में स्पीड 30 सेकेंड, एंडोरेंस, डबल अंडर, फ्री स्टाइल, टीम इवेंट में डबल एंड स्पीड रिले, डबल टच स्पीड रिले, डबल टच फ्री स्टाइल और चाइनिस विल प्रतियोगिताएं र्हुइं। प्रतियोगिता में वैश्य महिला महाविद्यालय रोहतक, नेकी राम शर्मा कॉलेज रोहतक, एमकेजेके कॉलेज रोहतक, एसकेजे कॉलेज कलानोर, सैनी कॉलेज रोहतक, राजकीय महाविद्यालय दुजाना, युनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट एमडीयू रोहतक, गवर्नमेंट कॉलेज दूबलधन, गौड़ ब्राह्मण कॉलेज रोहतक, गवर्नमेंट कॉलेज छारा और वैश्य बीएड कॉलेज सहित गयारह टीमों ने भाग लिया। इस जंप रोप प्रतियोगिता में महिला वर्ग में मेजबान कॉलेज ने ओवरऑल ट्रॉफी जीता और वैश्य आर्य कॉलेज रोहतक की टीम रनर अप रही। पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर नेकी राम कॉलेज रोहतक और रनर अप एसकेजे कॉलेज कलानोर (रोहतक) की टीम रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी के खेल निदेशक देवेंद्र ढुल रहे। हरियाणा जंप रोप एसोसिएशन के महासचिव बीर सिंह आर्य ने अतिथियों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान सतनारायण अग्रवाल, उप प्रधान पवन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष शिव नारायण गुप्ता, संयुक्त सचिव सुरेश अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र ढुल को माला, पटका, पुष्पगुच्छ व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने राधा-कृष्ण नृत्य पर बहुत ही मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधान सतनारायण अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर आशा शर्मा ने कहा कि स्किपिंग रोप का यह खेल बहुत अच्छा है। इसको खेलने से बहुत ऊर्जा और स्फूर्ति के साथ साथ खिलाड़ियों को मानसिक संतुलन बनाए रहने में सहायता मिलती है। रस्सी कूदना सबसे आसान और बेहतर व्यायाम माना जाता है। कुछ ही मिनटों में इसके जरिये पूरे शरीर का व्यायाम होता है।
मुख्य अतिथि देवेंद्र ढुल ने विजेता खिलाड्यिों को मेडल व गिफ्ट प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में हरिओम कौशिक, नीरज राणा, अंजीता, ज्योति शर्मा, साक्षी रोहिल्ला, सुमन राठी, विकास कुमार, अंकुश बल्हारा, तेजपाल सैनी, शम्मी राजपूत व अमित सारथी शामिल थे। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सुनीता रानी के प्रयास से हुआ।