फोटो : 04- दो ने तोड़ा रोहतक पीजीआई में दम
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत
- दो अलग-अलग बाइकों से थे तीनों, हादसे में बाइक सवार बच्ची को नहीं आई खरोंच
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले के अंतिम छोर पर बसे खेड़ा थ्रू गांव के पास कनीना रोड पर अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। जिससे तीन घायल हो गए। घायलों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो की रोहतक पीजीआई पहुंचने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजा, जबकि दो लोगों की पीजीआई में मौत के बाद साल्हावास पुलिस की एक टीम रोहतक पीजीआई पहुंची। जहां पर पुलिस में शवों के पोस्टमार्टम करवा कर मृतकों के परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के बवाना गांव निवासी सुरेंद्र से वीरवार रात बेटी कशिश (6) के साथ ससुराल अकेहड़ी मदनपुर गांव में बाइक से आ रहा था। उसके साथ ही दूसरी बाइक से रेवाड़ी के नया गांव निवासी सुरेश व कृष्ण बहू की तरफ से आ रहे थे। खेड़ा थ्रू मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में दोनों बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुरेश व कृष्ण को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था जबकि सुरेश व कृष्ण रंगरोगन का काम करते थे।
वर्जन
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मृतकों के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, निरीक्षक थाना प्रभारी, साल्हावास।