झज्जर। कुलाना मोड पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में शुक्रवार को टक्कर मार दी। इससे हरियाणा पुलिस में कार्यरत एसपीओ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सामान्य अस्पताल भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान एसपीओ सुनील कुमार निवासी गांव सुबाना के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि वह सेना से सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर नियुक्त था। वर्तमान में वह गुरुग्राम के पाटोदी थाने में तैनात था। रोजाना की तरह वह बाइक से शुक्रवार की देर शाम घर के लिए निकला था। कुलाना मोड के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वर्जन
एसपीओ की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। - दिलबाग सिंह, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।