फोटो : 27 खाद लेकर जाता किसान। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। कृषि विभाग की ओर से भिवानी में लगे रैक से जिले को दो हजार डीएपी के बैग मिले हैं जोकि बिक्री केंद्रों पर पहुंच चुके है। इनका शनिवार को वितरण किया जाएगा। इसके अलावा गेहूं व सरसों की बिजाई जिन किसानों की ओर से की जा चुकी है उन किसानों में यूरिया की डिमांड भी बढ़ रही है। जिसके चलते बिक्री केंद्रों पर यूरिया लेने के लिए किसानों की भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं गेहूं की पछेती बिजाई 25 नवंबर के बाद से किसानों की ओर से की जा रही है। शुक्रवार को सरकारी खाद बीज बिक्री केंद्रों पर यूरिया खाद का वितरण भी किया गया है और शनिवार को डीएपी खाद का वितरण किया जाएगा।
इस दौरान कृषि अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 हजार बैग डीएपी के जिले में पहुंच चुके हैं जबकि शनिवार की शाम तक 5 हजार बैग डीएपी के और पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि डीएपी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। यूरिया व डीएपी निरंतर किसानों के उपलब्ध विभाग की ओर से करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले दिनों से लगातार सरसों व गेहूं की बिजाई के चलते डीएपी की किल्लत किसानों के लिए बनी रही है जिसके चलते सरसों की बिजाई काफी प्रभावित हुई और काफी रकबे में सरसों की बिजाई नही हो पाई। लेकिन अब गेहूं की बिजाई के लिए भी डीएपी की मांग निरंतर किसानों की ओर से की जा रही है। किसान डीएपी खाद लेने के लिए सुबह से ही खाद बीज खरीद केंद्रों पर जाकर लाइनों में लग जाते हैं। कृषि अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में भरपूर मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद किसानों के लिए उपलब्ध होगा, किसी भी प्रकार की कोई कमी खाद को लेकर नहीं होने दी जाएगी।
वर्जन
भिवानी में लगे रैक से 4 हजार बैग यूरिया व 2 हजार डीएपी के बैग झज्जर को मिले हैं। जिसका वितरण किया जा रहा है, जबकि डीएपी का वितरण शनिवार को होगा और अब शुक्रवार शाम तक 5 हजार डीएपी बैग भिवानी रैक से और आने की संभावना बनी हुई है।
- डॉ जसवीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी, झज्जर।