बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर सांपला के नजदीक अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रेलवे पुलिस बहादुरगढ़ ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
गांव मुंगाण निवासी 48 वर्षीय मुकेश सैर के लिए घर से निकला था, जब वह रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि इस संबंध में घटना को इत्तेफाक मानते हुए कार्रवाई की गई है। पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दहकोरा के नजदीक सांपला निवासी 75 वर्षीय ओमप्रकाश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है इस बुजुर्ग व्यक्ति ने आत्महत्या की है। इसके पीछे क्या कारण रहे यह स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल राजकीय रेलवे पुलिस ने बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।