एनसीआर नहर में शवों की तलाश करते गोताखोर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
बहादुरगढ़ में बादली से गुजरने वाली एनसीआर नहर में लौहट के पास दो व्यक्ति डूब गए। सूचना मिलते ही बाढ़सा चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ पहुंचे और दोनों के शव को बरामद किया। बाढ़सा चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह ने बताया कि लौहट गांव के पास एनसीआर नहर में दो व्यक्ति डूब गए थे। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया हे।
मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी राकेश और बदन सिंह के तौर पर हुई है। गाड़ी में जीपीएस लगा होने के कारण परिवार के लोग लोकेशन पता करके मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, राकेश और बदन सिंह अपनी पिकअप गाड़ी से फरुखनगर से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान दोनों व्यक्ति नहाने के लिए नहर के पास रुके लेकिन तैरना न आने के कारण डूब गए।