फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में दो लाख यूरिया के बैग पहुंचे, किसानों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के किसानों के लिए दो लाख बैग यूरिया पहुंच चुका है। इसे निजी बिक्री केंद्रों पर वितरित भी किया जा रहा है। वहीं 38000 बैग स्टॉक में रखे गए हैं। गेहूं व सरसों की पहली सिंचाई के दौरान यूरिया की मांग को देखते हुए भिवानी, रेवाड़ी के खोरी, हिसार व रोहतक रेल हेड पर लगे रैक से यूरिया को मंगवाया गया है। आगामी दिनों में जल्द ही यूरिया खाद और भी काफी मात्रा में पहुंचने की संभावना कृषि विभाग के अधिकारियों ने जताई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि डीएपी खाद की फिलहाल आवश्यकता नहीं है, लेकिन सरकारी बिक्री केंद्रों पर थोड़ी मात्रा में डीएपी खाद अब भी बचा हुआ है। कृषि एवं गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि जिले के निजी बिक्री केंद्रों पर यूरिया खाद ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण किया गया है। गेहूं व सरसों की पहली सिंचाई का समय चल रहा है। इसके लिए किसानों को यूरिया खाद की काफी जरूरत है। जिसको कृषि विभाग पूरी करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि जिले में यूरिया खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
वर्जन
झज्जर व अन्य जिलों के रेल हेड पर लगने वाले रैक से झज्जर को यूरिया खाद की सप्लाई मिलती रहती है। झज्जर में लगे रैक से भी अन्य जिलों को खाद सप्लाई की जा रही है। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जसवीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रक अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें