फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मिले दो केस, श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में दो दिन बाद फिर कोरोना संक्रमण के दो मामले मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 4 मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक मरीज प्राइवेट अस्पताल और तीन को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 6 मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेशन में अपनी निगरानी में इलाज मुहैया करा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को 237 लोगों के नमूनों की रिपोर्ट आई है। जिसमें से दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 248 लोगों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमित एक श्रमिक की मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या 356 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि कोरोना के मरीजों की संख्या में निरंतर उतार-चढ़ाव चल रहा है। जिला कोरोनामुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोग जितनी अधिक सावधानी बरतेंगे उतना जल्दी जिला कोरोना मुक्त होगा। इसलिए हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली है हिदायतों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें