फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो सक्रिय मरीज बचे, टीकाकरण केंद्रों पर लग रही कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। इस समय जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर लोग पूरी तरह से सावधानी नहीं बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थान हो या अन्य स्थान हर जगह पूरी तरह से लापरवाही बरती जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए बनाए गए टीकाकरण केंद्रों व कोरोना जांच केंद्रों पर भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिले को कोरोना संक्रमण के दो सक्रिय मरीज बचे हुए हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे को होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमों की तरफ से इलाज दिया जा रहा है। इसके बावजूद लोग न तो मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और न सैनिटाइजर का, शारीरिक दूरी बनाए रखने की बात तो कोसों दूर है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बार-बार एडवाइजरी जारी की जा रही है। उसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मरीज धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 18848 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, इन मरीजों में से 18511 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। मृतकों की संख्या 335 पहुंच गई है।
वर्जन
कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपने व परिवार के साथ दूसरे लोगों का भी बचाव करने के लिए नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें