फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने दो आरोपी गिरफ्तार,एक दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। तीज के अवसर पर बेरी क्षेत्र में शराब के नशे में डीजे पर हुई कहासुनी की रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक पर जान से मारने की नियत से फायर किया था। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि बेरी निवासी मुकेश ने शिकायत देते हुए बताया कि वह सिविल अस्पताल बहादुरगढ़ में लिपिक का काम करता है। एक स्कूटी पर सवार दो लड़के 11 अगस्त को उसके घर पर आए। दोनों ने उसके लड़के आशीष के बारे में पूछा। जिनको आशीष घर पर ना होने बारे बताया गया।
दोनों ने आशीष को जान से मार देने की बात कही। स्कूटी के पीछे बैठे लड़के ने हथियार दिखाते हुए उसके घर की तरफ फायर कर दिया। कुछ दूर जाने पर उसके लड़के आशीष को देखकर स्कूटी सवार लड़कों ने उस पर फायर कर दिया। सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा फायर करने के उपरोक्त मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों की पहचान अमित और रवि दोनों निवासी बेरी के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें