झज्जर। थाना बेरी के क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में सीआईए झज्जर की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में वारदात में प्रयोग की गई चार पहिया गाड़ी व बैटरियों को बेचकर प्राप्त की गई राशि को आपस में बांटने का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों से 1500-1500 रुपये बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सीआईए प्रभारी झज्जर जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना बेरी क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि बाघपुर में स्थित मोबाइल टावर से 48 बैटरी चोरी होने के संबंध में मनीष निवासी दहकोरा जिला झज्जर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में 24 दिसंबर 2021 को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को लाखन माजरा जिला रोहतक के एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पूछताछ में पहचान विनोद उर्फ बोदी निवासी इंदरगढ़ हाल थलिया बस्ती लाखन माजरा तथा सतीश उर्फ सिली निवासी सिंहपुरा जिला जींद हाल थलिया बस्ती लाखन माजरा जिला रोहतक के तौर पर की गई। मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी के मामले में चार आरोपियों संजीव, मोनू, सुनील उर्फ अनिल व बिट्टू चारों निवासी गांव लाखन माजरा जिला रोहतक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।