फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट में मशीनें लगाई, जल्द किया जाएगा ट्रायल

विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट में लगाई गई मशीन व सिलिंडर। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। ऑक्सीजन के लिए अब स्वास्थ्य विभाग को दूसरे प्लांटों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। सामान्य अस्पताल में स्थापित किए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट में संबंधित कंपनी की तरफ से एक दिन में ही मशीनें व सिलिंडर लगा दिए हैं। अब केवल इनके कनेक्शन का काम पेंडिंग है। उसे भी जल्द पूरा करते हुए प्लांट को 15 अगस्त से पहले ही ट्रायल पर चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार की तरफ से ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए झज्जर में प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया गया था। मंगलवार को प्लांट के लिए बिजली की लाइन लगाने का कार्य शुरू किया गया। वहीं आक्सीजन प्लांट में लगने वाले बड़े सिलिंडर व मशीनें पहुंची थी और बुधवार को इन्हें प्लांट में लगा दिया गया है। झज्जर के प्लांट में प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू हो जाएगा। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए प्रशासन की तरफ से पुख्ता प्रबंधों का दावा किया जा रहा है। वहीं, ऑक्सीजन की आपूर्ति अस्पताल के वार्डों में बेड तक पहुंचाने के लिए पाइप लाइन लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। सामान्य अस्पताल की ऑक्सीजन की आपूर्ति अब सीधे प्लांट से शुरू हो जाएगी।
वर्जन
सामान्य अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से जल्द ही उत्पादन का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद ऑक्सीजन की कमी नहीं आएगी और अस्पताल को दूसरे प्लांटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें