ईश्वर की आराधना से विचार भी होते हैं अच्छे : युगल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जो व्यक्ति ईश्वर की आराधना करता है, उस व्यक्ति के विचार अच्छे होते है। उसके जीवन में परिवर्तन आता है। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में 83 वें संगीतमयी सुंदरकांड एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम में युगल शर्मा ने कही। उन्होंने भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में ताराचंद भूटानी, योगेश रंजन, देवेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, राहुल शर्मा, डॉ. रिंकू नंदा, विनोद भूटानी, अनिल छाबड़ा सुरेश गाबा आदि ने पाठ का गायन किया। कार्यक्रम में धीरज शर्मा, युगल शर्मा आदि ने भजन गाए। पवन कौशिक ने कहा कि माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 4 फरवरी शुक्रवार को गणेश जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी का व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान गणेश की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं। इस अवसर पर डॉ. गौतम आर्य, वी के शर्मा, पूनम अनिल छाबड़ा, सुधांशु हंस, भारत भूषण अग्निहोत्री, सुनील-मनोज चुघ, वेदप्रकाश बहल, विकास नरुला, सूबे सिंह हरित, धीरज शर्मा, जगदीश छाबड़ा आदि ने भजनों का आनंद लिया।