फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिवाना में सरकारी स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवाना में सरकारी स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

बेरी। गांव सिवाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से चोर कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, म्यूजिक सिस्टम, कंप्यूटर लैब से करीब 15 बैटरी उठा ले गए है। सूचना प्राचार्य ने बेरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सिवाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह जब कर्मचारी ने स्कूल खोला तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उसके बाद कमरों में सामान चेक किया गया तो एक इनवर्टर, म्यूजिक सिस्टम, दो बैटरी, अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले, कंप्यूटर लैब से 15 बैटरी, अंग्रेजी लैब से खेल का सामान, फिटिंग की वायर उखड़ी हुई मिली। वहीं दूसरी ओर सिवाना के प्राइमरी स्कूल में लगे आरओ प्लांट सेे इनवर्टर, बैटरी को चोरी कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
गांव सिवाना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व प्राइमरी स्कूल से चोरी होने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
- सुंदरपाल, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें