फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल की लिफ्ट खराब, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग मरीजों को हाे रही पेरशानी

Thu, 26 Dec 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp14- झज्जर। सिविल अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
झज्जर। नागरिक अस्पताल में लगी लिफ्ट को छह महीने बाद ठीक किया गया था। 15 दिन बाद दोबारा लिफ्ट खराब होने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। लिफ्ट के बाहर एक बार फिर नॉट वर्किंग का नोटिस लगा दिया गया है। इससे मरीजों को पहली दूसरी व तीसरी मंजिल पर ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम में जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मरीजों और अस्पताल स्टाफ के लिए लिफ्ट लगाई गई है। पिछले तीन दिनों से लिफ्ट खराब हो जाने के कारण अस्पताल में पहली, दूसरी, तीसरी मंजिल पर आने-जाने में गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों मरीजों को परेशानी हो रही है। पहली मंजिल पर लेबर रूम है, इसलिए गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों या फिर व्हील चेयर और स्ट्रेचर पर रैंप से लेकर जाना पड़ता है। महिलाओं को लेबर रूम तक ले जाने के लिए दो से तीन लोगों की मदद की आवश्यकता होती है। वही बुजुर्ग मरीजों को भी ऊपर की मंजिल पर ओपीडी में इलाज करवाने के लिए सीढ़ियों से जाना पड़ता है।


छह महीने तक खराब थी लिफ्ट
नागरिक अस्पताल में मरीजों और स्टाफ के लिए दो लिफ्ट लगी हुई है। छह महीनों से दोनों लिफ्ट खराब थी। 15 दिन पहले ही मरीजों के लिए एक लिफ्ट को ठीक किया गया था। अब वह भी तीन दिन से दोबारा खराब हो गई। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानियां हो रही है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में पहली, दूसरी मंजिल पर है कई ओपीडी
अस्पताल में पहली मंजिल पर नेत्र, ईएनटी ओपीडी और लेबर रूम है। दूसरी मंजिल पर दांत ओपीडी और एचआईवी की जांच की जाती है। तीसरी मंजिल पर लैब, मनोचिकित्सक स्क्रीनिंग, डीआईसी सेंटर है। लिफ्ट खराब हो जाने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्जन
20 दिन पहले लिफ्ट को ठीक करवाया गया था, लेकिन दोबारा से खराब हो गई है। अस्पताल में लगी दोनाें लिफ्ट की सर्विस की जानी है। इसके लिए सीएमओ ऑफिस के पास फाइल भेजी गई है। अप्रूवल आने के बाद जल्द लिफ्ट को ठीक कर दिया जाएगा।
डॉ. नरेश दहिया, प्रवर चिकित्सक अधीक्षक, नागरिक अस्पताल झज्जर

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें