-फोटो 51 : रेलवे रोड पर मंगलवार को दोपहर के समय अलाव सेंकते लोग। संवाद
- फोटो : udhampur
बहादुरगढ़। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। शीत लहर भी चली। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को तेज बारिश की संभावना जताई है।
दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद दिन के समय धूप न निकलने से लोग कांपते रहे। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। पूरे दिन घने बादल छाए रहे। ऐसे में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिन के समय भी लोगों को ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग ने अब बुधवार की सुबह घना कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। 25 दिसंबर को दिनभर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। धूप भी निकल सकती है। 26 दिसंबर की रात फिर से मौसम बदलेगा और रात के समय बूंदाबांदी होगी। 27 दिसंबर को बारिश होगी। 28 दिसंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 दिसंबर से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दो दिनों से मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी पश्चिम हिमालय में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस से हुई है। 27 दिसंबर को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद