फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की वर्षगांठ मनाने आए पंजाब के किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के लिए आए पंजाब के एक किसान की वीरवार को मौत हो गई। उसकी मौत हृदयाघात से हुई है या फिर अन्य किसी वजह से यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उसके परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पुलिस पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन डकोंदा के ब्लॉक प्रधान जुगराज ने बताया कि पंजाब के गांव हरदासपुर जिला बरनाला का रहने वाला करीब 45 वर्षीय बलबीर सिंह बुधवार रात को ही आंदोलन की वर्षगांठ मनाने के लिए टीकरी बार्डर पड़ाव में शामिल होने के लिए आया था। वह नए बस स्टैंड परिसर में लगे अपने गांव के तंबू में ठहरा हुआ था। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी किसानों ने उसे तुरंत संभाला और नागरिक अस्पताल में लेकर गए जहां डाक्टर ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। किसान जुगराज ने बताया कि बुधवार रात को ही हमारे साथ ट्रैक्टर चलाकर पंजाब से टिकरी बार्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने के लिए आया था। रातभर ठंड के मौसम में ट्रैक्टर चलाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी है या फिर उसे हृदयाघात हुआ या अन्य कोई वजह, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक बलबीर सिंह एक बेटी और दो बेटों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें