गांव बाढ़सा में एम्स के बाहर अनशन पर बैठे एक युवक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। कुछ युवकों को निजी कंपनी द्वारा नौकरी से निकाला गया था जिसके चलते ये युवक एम्स अस्पताल के बाहर ही अनशन पर बैठे हैं। पिछले 6 दिनों से दाना पानी छोड़ कर अनशन में बैठे अक्षय नामक एक युवक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसे गुरुग्राम की एसजीटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
साथियों की तरफ से अक्षय को गुरुग्राम के एसजीटी अस्पताल ले जाया गया जहां हालत नाजुक बताई गई है। सूचना मिलते ही सभी युवक अस्पताल पहुंचे और अक्षय का हालचाल जाना माना। देर शाम तक कोई साथी अक्षय से नहीं मिल पाया है। सभी साथी अस्पताल के बाहर बैठे हुए हैं। गौरतलब है कि एम्स में निजी कंपनी के तहत कार्य कर रहे करीब 148 बच्चों को नौकरी से बाहर निकाल दिया गया है। सभी युवक पहली अगस्त से अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठे हैं लेकिन 25 अगस्त को युवकों और युवतियों ने अनशन शुरू कर दिया पांच दिनों से किसी भी युवक ने खाना नहीं खाया तो आज अचानक अक्षय की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। तबीयत खराब होता देख साथियों में उसे भर्ती करवाया है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन को भी खराब होने की सूचना युवकों ने स्थानीय प्रशासन को दी है, लेकिन अभी तक कोई प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल नहीं पहुंचा है।