फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र का शव जेएलएन में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 11 अगस्त को रोहतक से संदिग्ध हालात में लापता हुुए एक छात्र का शव जवाहर लाल नेहरू कैनाल के अकेहड़ी मदनपुर गांव के पंप हाउस में मिला है। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू किए तो रोहतक पुलिस व मृतक के परिजन झज्जर पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान 20 वर्षीय राहुल पुत्र रोहतास निवासी जोंधन खुर्द जिला पानीपत के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल रोहतक में ही किसी अकादमी में सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और पिछले 2 दिनों से लापता था। नेहरी बेलदार की सूचना पर साल्हावास पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि राहुल काफी समय से रोहतक में सेना की भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था।
11 अगस्त को जब उसका फोन नहीं मिला तो वे रोहतक पहुंचे और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सुबह पुलिस से उनको सुचना मिली थी कि एक शव अकेहड़ी मदनपुर में मिला है। उसके बाद वे झज्जर पहुंचे और राहुल के शव की पहचान की। घटना के पीछे कारण क्या रहे इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी का कहना
शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। आगे मामले की जांच अब रोहतक पुलिस की तरफ से की जाएगी।
- रामकरण दहिया, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें