फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में फायर करने वाला आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीघल गांव में शादी समारोह के दौरान 14 नवंबर को जयमाला के समय फायर करने से एक युवक घायल हो गया था। जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में पुलिस की एक टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शादी समारोह के दौरान गांव डीघल में फायर करने की वारदात के आरोपी को चौकी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी डीघल सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि नवीन निवासी घेवरा दिल्ली ने शिकायत देते हुए बताया था कि 14 नवंबर को विकास निवासी घेवरा की बारात गांव डीघल में आई हुई थी। इसी दौरान मनजीत निवासी माजरी जिला झज्जर ने जान से मारने की नीयत से सीधी गोली मारी और मौके से भाग गया। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वसीम अकरम ने मामले की गहनता से छानबीन करने व मामले के वांछित आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के दिशा-निर्देश दिए थे।
एसपी के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के वांछित आरोप को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनजीत निवासी गांव माजरी जिला झज्जर के तौर पर हुई। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में जानलेवा हमला करने की उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें