फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। गांव डीघल में वीरवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव डीघल निवासी पवन कुमार अपनी बाइक से बेरी से डीघल की तरफ आ रहा था।
इसी बीच कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
डीघल चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव डीघल में कार और बाइक में टक्कर की सूचना मिली थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई मनोज की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें