फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय में बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना 562 वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र अध्यापक संघ के जिला प्रधान मनजीत गुलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामबीर, पीटीआई के राज्य प्रधान सतबीर देशवाल, पीटीआई के जिला प्रधान विजयपाल यादव आदि पीटीआई के धरने को समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन

पीटीआई के राज्य प्रधान सतवीर देशवाल ने कहा कि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो तो राज्य स्तरीय संघर्ष एक बार फिर से तेज किया जाएगा। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता करते हुए पीटीआई के जिला प्रधान देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमें जल्दी से जल्दी समायोजित करने का आश्वासन दिया था। जिसे एक साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक बर्खासत पीटीआई का कोई समाधान नहीं किया। इसी विषय पर 27 दिसंबर को राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया और उसमें सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि आंदोलन को तेज किया जाएगा, क्योंकि यह सरकार सिर्फ झूठे आश्वासन देती है लेकिन अमल में नहीं लाती है। आगामी 2 जनवरी को बर्खास्त पीटीआई शिक्षक आंदोलन को एक बार फिर से पहले से भी मजबूत स्तर पर उठाएंगे। इस दौरान क्रमिक अनशन पर प्रधान देवेंद्र शर्मा, चांदवीर, जयभगवान, राजवीर दलाल के अलावा काफी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें