फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था: छह पावर हाउस पांच घंटे रहे बंद, 100 गांवों की आपूर्ति प्रभावित

Sat, 27 May 2023 02:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर के गुरुग्राम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस, 33 केवी सांपला रोड पावर हाउस,  132 केवी पावर हाउस बेरी, 33 केवी पावर हाउस सेहलंगा, 33 केवी पावर हाउस बादली, सेक्टर-17 बहादुरगढ़ पावर हाउस आंधी के कारण आई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गए।
विज्ञापन
बिजली के खंभे टूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में बारिश के साथ चली आंधी ने जिले में तबाही मचा दी। शनिवार की सुबह बिजली की लाइनों पर आंधी से पेड़ टूट कर बिजली की लाइनों पर गिर गए। आंधी से जिला में करीब 200 खंभे एवं बिजली लाइन के तार टूट गए। डबल खंभों पर रखे चार ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। 300 से ज्यादा इंसुलेटर बस्ट व टूट गए है। इस कारण जिले में बिजली आपूर्ति करीब पांच बाधित हुई। जबकि छह पावर हाउसों में आई तकनीकी खराबी के आधे से अधिक शहर व करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। 

विज्ञापन


पावर हाउसों को किया ठीक, अब फीडर किए जा रहे चालू
जिसके कारण लोगों के बिजली से होने वाले कामकाज सुबह के समय बाधित हो गए। सुबह करीब साढे़ पांच बजे पहले तेल आंधी आई और उसके साथ ही बारिश शुरू हो गई। बिजली निगम के अनुसार इस आंधी से करीब 200 खंभे, डबल पोल टूट गए हैं। फील्ड स्टाफ के अनुसार शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में आंधी ने बिजली व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। वैसे आंधी ने बिजली बिजली निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।  पेड़ों कुछ हिस्से व पेड़ बिजली की लाइनों पर गिरने से खंभा व लाइन टूट गई हैं। 

ये पावर हाउस हुए बंद
शहर के गुरुग्राम रोड पर स्थित 132 केवी पावर हाउस, 33 केवी सांपला रोड पावर हाउस,  132 केवी पावर हाउस बेरी, 33 केवी पावर हाउस सेहलंगा, 33 केवी पावर हाउस बादली, सेक्टर-17 बहादुरगढ़ पावर हाउस आंधी के कारण आई तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गए। इन पावर हाउसों के अंतर्गत आने वाले शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब चार से पांच घंटे बाद बहाल हो पाई।  
विज्ञापन


धड़धड़ाते रहे जनरेटर
शनिवार को आई आंधी के कारण आधे से अधिक शहर व गांवों की बिजली बंद होने के बाद इनवर्टर बैटरी चार्ज नहीं हो पाए। सुबह बारिश के साथ आंधी आने से बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई। कुछ ऑफिस में जेनरेटर चलाकर ही जरूरी कार्य पूर्ण किए गए। बिजली न आने तक जनरेटर धड़धड़ाते रहे।

बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार
आंधी, बारिश से पेड़ गिरने के कारण बिजली खंभे व तार टूट गए। अचानक बड़े स्तर पर लाइनें व चार ट्रांसफार्मर टूट गए। समस्त फील्ड स्टाप व ठेकेदारों के कर्मी लगाकर अधिकांश शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्र में भी लाइनों की मरम्मत चल रही है। -प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें