छुछकवास गांव के पास एक खड़े ट्रक में बेकाबू बाइक सवार जा घुसा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन निवासी प्रमोद शर्मा चरखी दादरी से दिल्ली जा रहा था। जब वह अपनी बाइक से बरानी मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक जा टकराई। इस हादसे में प्रमोद की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दी। उसके परिजनों के सामान्य अस्पताल में पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
- सुंदरपाल, उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, बेरी।