फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटौली गांव के युवक की हत्या के प्रयास मामले में गवाह को मारी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी(झज्जर)। शुक्रवार रात को बेरी कस्बे में बाइक सवार युवकों ने बेरी के एक युवक को गोलियां मारकर घायल कर दिया। युवक रोहतक जिले के रिटौली गांव निवासी एक युवक पर गोलियां मारकर हत्या के प्रयास के मामले में गवाह है। बेरी निवासी घायल युवक को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां युवक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बेरी कस्बे का निवासी विजय करीब 6 माह पूर्व रोहतक के रिटौली गांव में एक युवक की गोलियां मारकर हत्या के प्रयास मामले में गवाह है। शुक्रवार रात बेरी कस्बे में बाइक सवार युवकों ने उसको दो गोलियां मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गांव रिटौली निवासी हिमांशु नामक एक युवक सहित तीन अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बेरी पुलिस को इन चारों आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बीते करीब 6 माह पूर्व हिमांशु नामक युवक ने रिटौली निवासी सन्नी को गोलियां मारकर उसे मारने का प्रयास किया था। बेरी निवासी विजय इस मामले में गवाह है। इसी के चलते अब हिमांशु ने अपने साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात बेरी कस्बे में ही विजय पर गोलियां चलाईं। इस वारदात में विजय को हाथ और छाती में गोलियां लगी हैं। जिसके चलते विजय की हालत गंभीर बनी हुई है।
लगभग 6 माह पहले रिटोली गांव में गोली चली थी। उस वारदात में बेरी का विजय गवाह था। शुक्रवार रात
चार लोग बाइकपर सवार होकर आए और विजय पर गोलियां दाग दीं। वारदात को अंजाम देने वाले एक हिमांशु व तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत सिंह, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें