फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 16 में ई नीलामी के जरिये बेची जाएंगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) द्वारा विकसित किए गए औद्योगिक क्षेत्र में अब वाणिज्यिक गतिविधियां भी शुरू हो सकेंगी। निगम की ओर से सेक्टर-16 में शॉप कम ऑफिस के लिए प्रथम चरण में पांच प्लॉटों की ई नीलामी प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

ई नीलामी 27 जनवरी से शुरू होगी। इससे पहले 17 जनवरी तक लोग इस ई नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए निगम के ई नीलामी वाले पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पांच लाख 50 हजार 800 रुपये से पंजीकरण कराया जा सकता है। वैसे तो सेक्टर-16 में 17 वाणिज्यिक प्लॉट हैं, मगर पहले चरण में पांच प्लॉटों की बिक्री ई नीलामी से की जाएगी। अगर ई नीलामी का रिस्पांस अच्छा रहा तो पांच से ज्यादा प्लॉटों की भी बिक्री की जा सकती है। सेक्टर-17 के उद्यमी नरेंद्र कुमार का कहना है कि क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियां चलेंगी तो यहां के तमाम उद्यमियों को सुविधा होगी। उन्हें न केवल अपनी जरूरत कई चीजें निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
वर्जन
एक शॉप कम ऑफिस के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये आधार मूल्य रखा गया है। इससे ज्यादा जिसकी भी बोली होगी, उसके नाम प्लॉट की बोली छोड़ दी जाएगी। यहां प्लॉट लेकर लोग तीन मंजिला वाणिज्यिक भवन बना सकेंगे। इसमें दुकान के साथ-साथ कार्यालय भी बनाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वाणिज्यिक गतिविधियां चलाने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय गोदारा, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें