फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुदीना बूंदी, मूंग दाल और सरसों तेल के छह सैंपल भरे

विज्ञापन
मेन बाजार में कार्रवाई करती खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने मंगलवार को मिठाई की दो और किराना की तीन दुकानों में जांच पड़ताल कर खाद्य पदार्थों के छह नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। करीब 15 दिन बाद आने वाली जांच रिपोर्ट के बाद विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में लोगों को मिठाइयों और खाने-पीने की दूसरी चीजों में मिलावट की शिकायतें रहती हैं। कई दुकानदार दिवाली से कई दिन पहले ही मिठाइयों का स्टाक लगा लेते हैं। करने लगते हैं। ऐसे में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत मंगलवार को विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ में जांच पड़ताल की। इस टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंद्र सिंह, मंदीप व कुलदीप शामिल थे। उन्होंने अग्रवाल स्वीट कार्नर से खोया बर्फी और नजफगढ़ रोड स्थित एक दुकान से पताशे का सैंपल लिया। जिसके बाद टीम ने तीन किराना स्टोर में दस्तक दी। जहां से पुदीना बूंदी, मूंग दाल और सरसों तेल के दो सैंपल लिए।
विभाग की टीम आने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जब तक टीम बहादुरगढ़ में रही दुकानदारों की धड़कन बढ़ी रही। टीम के जाने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली। सैंपल भरने की कार्रवाई के दौरान डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। जिस दुकान की खाने-पीने की चीजों में मिलावट पाई जाएगी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मिष्ठान भंडार संचालकों को कहा कि मिठाइयों का स्टॉक न करें बल्कि मिठाइयों के लिए जो समयावधि निर्धारित है उसके बारे में अपनी शॉप पर सूचना भी चस्पाएं ताकि ग्राहक को यह पता चल सके कि ये मिठाइयां कब तैयार की गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लोगों से अपील भी कि यदि किसी को कोई दुकानदार खाने-पीने का मिलावटी सामान देता तो वे इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि समय रहते उक्त सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें