फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब तय समय से पहले होगी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में ट्रामा सेंटर के साथ लगती जगह पर पिछले काफी समय से आरटीपीसीआर लैब के भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। नवंबर तक यह लैब बनकर तैयार होनी है, लेकिन जिस तरह से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है उसके हिसाब से यह जुलाई के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। लैब का भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर होते ही यहां कोरोना की जांच का कार्य भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए मशीनें व अन्य उपकरण अस्पताल में आ गए हैं। उम्मीद है कि टेंडर प्रक्रिया के अनुसार जो समय निर्धारित है उससे पहले ही यह लैब चालू हो जाएगी। इन दिनों लैब के भवन में फर्श पत्थर लगाने व रंग रोगन करने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल परिसर में बन रही आरटीपीसीआर लैब के निर्माण पर एक करोड़ रुपये से अधिक लागत आएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका कार्य एजेंसी के माध्यम से करवाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जब संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे थे तब लैब निर्माण की कवायद शुरू की गई थी। कोरोना संभावित सैंपलों को जांच के लिए रोहतक पीजीआई या सोनीपत जिले के खानपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी में ले जाना पड़ता है। कोरोना की लहर में बहादुरगढ़ से सैंपलों को एंबुलेंस के जरिये स्वास्थ्य कर्मी उक्त संस्थानों में ले जाते थे और अगले दो-तीन दिन में उनकी रिपोर्ट आती थी। जिसके कारण कई बार संक्रमितों का पता लगाने में अधिक समय लग जाता था और उस दौरान लोग आशंकित रहते थे। इसी को ध्यान रखते हुए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब निर्माण की कवायद शुरू की गई।
टेंडर के अनुसार एक करोड़ से कुछ अधिक की लागत से यह लैब तैयार होनी है। इसका निर्माण वर्ष 2022 के नवंबर माह तक किया जाना है मगर इस लैब को मरीजों की सहूलियत को ध्यान रखते हुए निर्माण एजेंसी की ओर से जुलाई माह तक कार्य पूरा किए जाने की संभावना है। तय समय से पहले इसका निर्माण पूरा होने व लैब शुरू होने से कोरोना जांच के लिए आने वाले व्यक्तियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

...........वर्जन
आरटीपीसीआर लैब का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। लैब का स्ट्रक्चर पूरी तरह से तैयार होने के बाद विभाग को बिल्डिंग हैंडओवर होते ही इसमें जांच सुविधा शुरू हो जाएगी। लैब के लिए अलग से स्टाफ की जरूरत है तो उसके लिए डिमांड भी भेजी हुई है। मशीनें, एसी व अन्य सामान उपलब्ध हो गए हैं। नवंबर माह तक बनाने का लक्ष्य था, लेकिन जिस तरह से कार्य चल रहा है उसको देखते हुए जुलाई माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें