फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं के लिए ट्रायल आज से, खेल विभाग ने जारी किया शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से 27 से 29 अगस्त तक 20 खेलों में खेलों इंडिया यूथ गेम्स की भांति राज्य स्तरीय खेलों हरियाणा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन खेलों में पुरूष-महिला खेलों,इवेंट की ट्रायल जिले के विभिन्न खेल स्टेडियम में होगी।
आर्चरी खेल के लिए आर्चरी अकादमी, गांव धौड़ में 11 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे, एथलेटिक्स खेल का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर, खरहर में 12 अगस्त को प्रात: 8:30 बजे, बैडमिंटन जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 12 अगस्त को प्रात: 09:00 बजे, बास्केटबाल का ट्रायल राजीव गांधी खेल परिसर, डीघल में 10 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे, मुक्केबाजी का ट्रायल जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 11 अगस्त को प्रात: 8:00 बजे वजन लिया जाएगा। ट्रायल प्रात: 10:00 बजे होगा। उन्होंने ने बताया कि साइकिलिंग राजीव गांधी खेल परिसर, पलड़ा में 13 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे, फुटबाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहांगीरपुर में 12 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे लड़कियों व दोपहर 3:00 बजे लड़कों की ट्रायल ली जाएगी।
विज्ञापन

जिमनास्टिक्स का ट्रायल जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 10 अगस्त को सायं 4:00 बजे, हॉकी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला में 12 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे, हैंडबाल राजीव गांधी खेल परिसर, बरहाणा में 10 अगस्त को सायं 4:00 बजे, जूडो डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ़ में 11 अगस्त को जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में प्रात: 9:00 बजे से 12:30 बजे तक वजन लिया जाएगा व 12 अगस्त को प्रात: 9:00 बजे ट्रायल, कबड्डी जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 12 अगस्त को प्रात: 9:00 बजे लड़के व 13 अगस्त को प्रात: 9:00 लड़कियों के ट्रायल होंगे।
खो-खो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भंभेवा में 11 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे लड़के व दोपहर 11:30 बजे लड़कियों की ट्रायल ली जाएगी। लॉन टेनिस जहांआरा बाग स्टेडियम, झज्जर में 11 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे, शूटिंग कारगिल शूटिंग अकादमी, नजदीक रेलवे स्टेशन, गांव झाड़ली में 13 अगस्त को प्रात: 8:00 बजे, तैराकी एचएल सिटी, बहादुरगढ़ में 13 अगस्त को प्रात: 9:00 बजे, टेबल टेनिस डॉ.भीम राव आंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ़ में 12 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे, कुश्ती जयबीर अखाडा, बुपनिया में 11 अगस्त को प्रात: 10:00 बजे11 अगस्त को लडके व लड़कियां का वजन सुबह 8:00 बजे जयबीर अखाड़ा, बुपनिया में लिया जाएगा। वेटलिफ्टिंग डॉ. भीम राव आंबेडकर स्टेडियम, बहादुरगढ़ में 10 अगस्त को प्रात: 8:00 बजे, वॉलीबाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डीघल में 11 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे लड़के व दोपहर 3:00 बजे लड़कियों का ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी के पास जन्मतिथि की प्रमाणिकता के लिए जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक प्रमाण पत्र व पासपोर्ट, इनमें से कोई दो दस्तावेज होने आवश्यक हैं। उक्त ट्रायल में वहीं खिलाड़ी भाग लेगा जो जिले का स्थायी निवासी है व जिले में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो। सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान सरकार की हिदायतों अनुसार कोरोना के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें