बहु गांव से कनीना जाने वाले मार्ग पर खेड़ा थ्रू गांव के पास एक ट्रॉला की टक्कर से दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिससे एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसे रेवाड़ी के नाहड़ गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की शनाख्त बहू गांव निवासी रामपाल(37) पुत्र उम्मेद सिंह के तौर पर की गई।
झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। रामपाल रविवार की सुबह अपनी मोटर साइकिल से कनीना जा रहा थे। इसी दौरान एक ट्रॉले ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ से बोहका निवासी दीपक भी बाइक पर सवार होकर एनटीपीसी प्लांट में आ रहा था। वह भी घटना में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- रामकरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, साल्हावास।