फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी देह की भूमि की रजिस्ट्री, शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे बीडीपीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। रईया गांव के ग्रामीण मंगलवार को आबादी देह की भूमि की रजिस्ट्री गलत तरीके से किए जाने के मामले को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम सचिव, पटवारी व सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार करीब 15 लोगों के नाम आबादी देह की भूमि की रजिस्ट्री कर दी गई हैं। इन पर तहसीलदार की तरफ से हस्ताक्षर भी कर दिए गए थे। लेकिन मामला तहसील कार्यालय में ही होने के कारण उन रजिस्ट्रियों को रोक दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रकबा नंबर 105, 106, 107, 108 व 109 फर्द जमाबंदी से पहले मलकाना आबादी देह में दिखाया गया है। जिसकी रजिस्ट्री सचिव, पटवारी व सरपंच ने मिलकर ड्रोन मेकिंग के तहत 15 लोगों के नाम करवा दी हैं। जबकि कुछ लोगों की अन्य रजिस्ट्रियां भी गलत की गई हैं। फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद इन रजिस्ट्रियों को रोक दिया गया है।
इस मामले को लेकर जब वे तहसीलदार से मिलने पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि इस प्रकार से रजिस्ट्री नहीं की जा सकती, लेकिन जब ग्रामीणों ने उन्हें कहा कि आबादी देह की रजिस्ट्री की गई हैं और आपकी टेबल पर ही हैं। जिसके बाद रजिस्ट्री को रोक दिया गया और इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ने भी तहसीलदार से बातचीत की। जिसके बाद ग्रामीण खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। ग्रामीणों को बीडीपीओ ने आश्वासन दिया बुधवार को गांव में पहुंचेंगे और उस दौरान कोई भी गलत रजिस्ट्री या किसी को आपत्ति है तो उस समय सभी लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। काफी संख्या में झज्जर आए ग्रामीणों में महिलाएं भी शामिल थी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुधवार को मैं स्वयं गांव में जाकर मामले की जांच करूंगा। अगर रजिस्ट्री गलत हुई हैं तो उन्हें रद्द कर दिया जाएगा।
- रामफल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें