फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2300 एमटी डीएपी का झज्जर में लगेगा रैक, 5 जिलों में होगा खाद का वितरण

विज्ञापन
निजी बिक्री केंद्र पर डीएपी खाद खरीदते हुए किसान। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जिले के रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लगने वाले डीएपी खाद के रैक से प्रदेश के पांच जिलों को आपूर्ति की जाएगी। इस रैैक से सबसे अधिक डीएपी खाद झज्जर व रोहतक को 750-750 एमटी मिलेगी तो सबसे कम डीएपी की आपूर्ति 150 एमटी गुरुग्राम को की जाएगी। इसके अलावा महेंद्रगढ़ को 450 एमटी, रेवाड़ी को 200 एमटी डीएपी खाद मिलेगी। जिससे किसानों को राहत मिलेगी और समय-समय पर डीएपी खाद को रैक लगने की बात कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से कही जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शहर के एक निजी बिक्री केंद्र पर 600 बैग डीएपी खाद को लेकर गाड़ी पहुंची और खाद वितरित की गई। किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डीएपी खाद की कमी न हो इसके लिए कृषि विभाग की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर डीएपी खाद की आ रही कमी को पूरा करने की मांग की गई है। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग की ओर से झज्जर में रैक लगवाया गया है और जिले के अलावा अन्य जिलों को भी डीएपी वितरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी झज्जर में लगे डीएपी के रैक से सात जिलों को खाद की आपूर्ति की गई थी।
रविवार को सोनीपत से आठ हजार बैग व भिवानी से दो हजार डीएपी के बैग झज्जर के किसानों के लिए मंगवाए गए थे और आज पंद्रह हजार बैग मिलने से किसानों को डीएपी खाद की किल्लत से राहत मिलेगी। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डीएपी को लेकर विभाग पूरी तरह से किसानों की आवश्यकतानुसार आपूर्ति करवाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पांच जिलों के लिए झज्जर में रैक लगने से किसानों को डीएपी खाद के लिए नहीं जूझना पड़ेगा। झज्जर को रैक से पंद्रह हजार डीएपी के बैग मिलेंगे जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बांटे जाएंगे। - डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें