फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने डंपर में मारी टक्कर, 20 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 01 से 08
विज्ञापन

निजी बस ने डंपर में मारी टक्कर, 20 यात्री घायल
12 को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की रोहतक पीजीआई रेफर किए गए
बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना गांव में हुआ हादसा, बहादुरगढ़ सदर थाना एसएचओ की गाड़ी भी टकराई
एसएचओ को भी आई मामूली चोट, घायलों को लाया गया सामान्य अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना के पास एक निजी बस की सड़क किनारे खड़े डंपर से टक्कर हो गई। इससे 20 यात्री घायल हो गए। इनमें से 12 को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं बस के पीछे के चल रही बहादुरगढ़ सदर पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार की गाड़ी की बस से टक्कर हो गई। एसएचओ को भी मामूली चोट आई है। बस में सवार एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही झज्जर सदर पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को भी दी। पुलिस ने डंपर चालक व बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि झज्जर-बहादुरगढ के बीच चलने वाली परिवहन समिति की बस यात्रियों को लेकर करीब साढ़े नौ बजे बाद बहादुरगढ़ से चली थी। जब वह कबलाना गांव के पास पहुंची तो बस चालक किसी से फोन पर बात कर रहा था। उस समय सड़क पर खड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई। एसपी वसीम अकरम मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। बस में सवार होकर बहादुरगढ़ से झज्जर आ रहे सोनीपत निवासी रोहताश, सोहटी निवासी मंजू, दुल्हेड़ा निवासी रोशन लाल, गीता देवी, सुरेश कुमार, नागेंद्र, पुनम देवी, जोगेंद्र, सुरेंद्र समेत 20 लोग घायल हो गए। कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया। सामान्य अस्पताल में भर्ती रोशन लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जोगेंद्र पुत्र प्रमानंद निवासी पावर प्लांट झाड़ली व रोशनलाल पुत्र ज्ञानीराम गांव दुल्हेड़ा की चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
सभी घायल भर्ती कराए गए हैं। अतिक्रमण की वजह से कई दिनों से हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। इसे देखते हुए जिलेभर में रोड साइड पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं प्राइवेट बस ऑपरेटरों के साथ बैठक की जाएगी। जिससे कि सवारियों की सुरक्षा हो सके। - वसीम अकरम, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें