फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी बस से टकराई, 20 यात्री घायल

Fri, 25 Feb 2022 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली परिवहन समिति की बस यात्रियों को लेकर करीब साढ़े नौ बजे के बाद बहादुरगढ़ से चली थी। जब वह कबलाना गांव के पास पहुंची तो बस चालक किसी यात्री से बात करने के लिए पीछे मुड़कर देखने लगा और सड़क पर खड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
झज्जर में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ रोड पर कबलाना गांव के पास सड़क पर खड़े डंपर में एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में से 12 को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बस के पीछे चल रही पुलिस की गाड़ी भी बस से टकरा गई। हालांकि पुलिस की गाड़ी में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। बस में सवार एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार झज्जर-बहादुरगढ़ के बीच चलने वाली परिवहन समिति की बस यात्रियों को लेकर करीब साढ़े नौ बजे के बाद बहादुरगढ़ से चली थी। जब वह कबलाना गांव के पास पहुंची तो बस चालक किसी यात्री से बात करने के लिए पीछे मुड़कर देखने लगा और सड़क पर खड़े डंपर से बस की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई थी और एसपी वसीम अकरम भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें