फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढ़ों का भराव कर दुर्घटनाओं पर लगाएं अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क तंत्र से जुड़े सभी विभाग सड़कों का सुधारीकरण सुनिश्चित करें। बारिश के कारण हुए सड़कों के गड्ढों का भराव दुरुस्त कराते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी है। यह निर्देश डीसी श्याम लाल पूनिया ने सड़क सुरक्षा प्रबंधों को लेकर बैठक में दिए। बैठक में डीटीओ धारणा यादव ने विभागीय रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि विभागों के आपसी सहयोग से ही सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

ब्लैक स्पॉट की पहचान कर साइन बोर्ड व सीसीटीवी की व्यवस्था करें
पूनिया ने कहा कि जिले से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग व कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर ब्लैक स्पॉट की पहचान करते हुए वहां साइन बोर्ड व सीसीटीवी की व्यवस्था की जाए। निर्धारित गति सीमा की जानकारी देते हुए बोर्ड लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को गति सीमा बारे सचेत किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग व केएमपी पर सर्विस लेन में लाइट की पर्याप्त व्यवस्था की संबंधित नोडल एजेंसी व विभाग की ओर से की जाए। साथ ही हाईवे के साथ लगते वी व वाई प्वाइंट पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगाए जाएं ताकि रात को वाहन चालकों को परेशानी न हो। डीसी ने लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नेशनल हाईवे अथॉरिटी सहित अन्य संबंधित विभाग जिनके माध्यम से सड़कों का निर्माण जिले में किया जाता है उस सभी के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे सड़क किनारे झाड़ियों को कटवाने, बर्म ठीक करवाने के साथ ही सड़क का पूर्ण रूप से सुधारीकरण करते हुए स्वच्छ झज्जर मुहिम में प्रभावी रूप से भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि जिले की सभी छोटी बड़ी सड़कों का नवीनीकरण कार्य भी जरूरत अनुसार करवाया जाए। उन्होंने सड़कों पर बने अवैध कटों को भी बंद करने के आदेश दिए।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि सभी निजी स्कूल अपने स्कूल वाहन के चालकों को व्यवहार कुशलता का प्रशिक्षण अवश्य दिलवाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल वैन के चालक के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार चालक का कम से कम पांच साल व परिचालक का कम से कम 3 साल का अनुभव जरूरी है ऐसे में स्कूल संचालक निर्धारित मापदंडों का पालन प्रभावी ढंग से करवाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल वैन में उपलब्ध सीटों की संख्या अनुसार ही विद्यार्थियों को बैठाया जाए और स्कूल बस पर सभी आवश्यक सूचनाएं अंकित होनी जरूरी है। यदि कोई स्कूल संचालक उक्त नियमों की अवहेलना करता है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीटीओ धारणा यादव ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक कमी अगस्त माह में आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस व परिवहन प्राधिकरण की ओर से ओवर लोड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं और यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी रूप से न हो इसके लिए हर पहलू पर विभाग की पैनी नजर है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, एसडीएम झज्जर शिखा, एसडीएम बहादुरगढ़ भूपेंद्र सिंह व सीटीएम रेणुका नांदल सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें