फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को मास्क लगाने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कोरोना फैलने की आशंका को देखते हुए सरकार अलर्ट होकर काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस को भी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए लगाया गया है। वीरवार को शहर की पुलिस बाजारों में उतरी और लोगों को फेस मास्क लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार की अगुवाई में शहर के बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएसपी ने दुकानदारों और अन्य लोगों को समझाया कि न केवल कोरोना का खतरा फिर आ गया है बल्कि बेहद तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वायरस ने चिंता अधिक बढ़ा दी है। इस खतरे से केवल सोशल डिस्टेंस बनाए रखकर, नियमित रूप से फेस मास्क का प्रयोग करके और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखकर ही बचाव किया जा सकता है। डीएसपी के साथ शहर व लाइन पार थानों की पुलिस शामिल थी। पुलिस ने रेलवे रोड, अनाज मंडी, मेन बाजार और दिल्ली-रोहतक रोड पर मास्क का प्रयोग करवाने के लिए मुहिम चलाई।
पुलिस ने कहा कि मास्क लगाए बिना मिलने वाले लोगों का न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। बेहतर यह है कि मास्क और सोशल डिस्टेंस का प्रयोग करते हुए अपनी व दूसरों की कोरोना संक्रमण से सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस ने दुकानदारों को कहा कि वे खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें